सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ECONOMICS MCQs in Hindi NET JRF First Grade School lecturer UPSC Exams

 




1.कल्याणकारी सुधार (Welfare) प्राप्ति में कौन सी पद्धति (Technique) होती है यदि बाह्यताएं (Externalities) विद्यमान है

A. विनियमन Regulations

B. संपत्ति अधिकारों का समनुदेशन और सौदेबाजी की अनुमति Property Rights & Bargaining

C. पीगू कर Pigouvian Tax

D. उपर्युक्त सभी All of above

2.अभिकथन (A) : फ्रीडमैन का तर्क है कि मुद्रा माँग फलन एक स्थायी फलन है |

   तर्क (R) :   फ्रीडमैन मुद्रा को एक प्रकार की परिसम्पत्ति  मानते हैं, जिसमें संपदा धारक अपनी संपदा का एक भाग रख सकते हैं |

(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है |

(A) और (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है |

(A) सही हैं, किंतु (R) सही नहीं है |

(A) सही नहीं है, किंतु (R) सही है |

3. प्रत्याशा-वर्धित फिलिप्स वक्र द्वारा वर्णित संबंध निम्नलिखित में से किसमें सही है ?

A. केवल दीर्घ अवधि में                                  B.     केवल अल्प अवधि में

C. अल्प अवधि और दीर्घ अवधि दोनों में        D.   न तो अल्प अवधि में और न दीर्घ अवधि में

4. सहकारिता क्षेत्र में एकल खिड़की प्रणाली निम्न में से किसका समन्वय करती है ?

(A) ग्रामीण ऋण की आपूर्ति 

(B) कृषि आदानों की आपूर्ति 

(C) विपणन सुविधाओं के विस्तार 

(D) भण्डारण सुविधाओं के निर्माण 

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें :

1. A और B                 2.      A, B, C और D

3. A, B और C           4.    C और D

5.अभिकथन (A) : व्यापार की आय शर्तों में सुधार का होना आयात की क्षमता में वृद्धि का सूचक होता है |

तर्क (R) :          व्यापार की सकल वस्तु-विनिमय शर्तों में आयात  की मात्रा से गुणा करके व्यापार की आय शर्तों को ज्ञात किया जा सकता है |

नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) | प्रश्नों के उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके करें :

1. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है |

2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है |

3. (A) सही है, परन्तु (R) गलत है |

4. (A) गलत है, परन्तु (R) सही है |

6. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था के लिए, नवीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्र का प्राथमिक उद्देश्‍य निम्नलिखित में से किसकी व्याख्या करना है ?

1. व्यापार चक्र घटना

2. अल्प बेरोजगारी

3. मजदूरी-कीमत जड़ता

4. सरकारी नीतियों की प्रभावकारिता


7. अभिकथन (A) : तुलनात्मक लाभ की तर्ज पर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार वर्तमान संसाधनों की वितरणात्मक दक्षता में सुधार लाता है |

कारण (R) : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार संवृद्धि का इंजन है |

          1.      (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है |

          2.      (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है |

        3.     (A) सही है, लेकिन (R) गलत है |

          4.        (A) गलत है, लेकिन (R) सही है |

8.कराधान के भुगतान की योग्यता का सिद्धान्त किस आदर्शवादी धारणा के साथ तार्किक रूप से सर्वाधिक संगत है ? 

      A.  कर निरपेक्षता

      B.  क्षैतिजीय समता 

           C.  मूल्य संवर्धित कराधान 

      D.    उर्ध्वाधर समता

9. इष्टतम प्रशुल्क के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

     (a) लाभार्थी देश विश्व बाजार में किसी विशेष वस्तु के बारे में बड़ा उत्पादक देश होता है |

     (b) इष्टतम प्रशुल्क में विचलन से कल्याण में गिरावट प्राप्त होगी |

     उपरोक्त में से कौनसा कथन सही है ? नीचे दिए गए कूट में से उत्तर दीजिए :

(a) और (b) दोनों सही हैं |

(a) और (b) में से कोई भी सही नहीं है |

केवल (a) सही है |

केवल (b) सही है |

10. यदि किसी वर्ष सरकार का सकल राजकोषीय घाटा ₹ 3,00,000 करोड है, राजस्व घाटा ₹ 1,50,000 करोड है और ब्याज भुगतान ₹ 80,000 करोड है, उस वर्ष सरकार का प्राथमिक घाटा कितना है ?

₹ 70,000 करोड

₹ 23,000 करोड

₹ 2,20,000 करोड

₹ 1,50,000 करोड

11. माँग फलन P = 10 – 2x -0.5 x2 के लिए x = 2 के मान पर माँग की लोच कितनी होगी ?

A. शून्य

B. 0.5

C. 1

D. 1.5

12. निम्नलिखित में से कौन-सी योजना भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए नहीं है ?

       A. बेटी बचाओ, बेटी पढाओ

          B. सुकन्या समृद्धी योजना

          C  जेन्डर बजटिंग

          D  उजाला (UJALA) योजना





13. जब उत्पादन में वृद्धि होती है, तो अल्पावधि में, निम्नलिखित लागतों में से कौन सी लागत में निरंतर कमी आनी चहिए ?

A. कुल परिवर्तनशील लागत 

B. कुल स्थिर लागत

C. औसत परिवर्तनशील लागत

D. औसत स्थिर लागत

14. निम्नलिखित में से किस चर को आर्थिक विश्लेषण में प्रवाह चर नहीं माना जाता है ?

A. पूर्ति तथा माँग

B. बचत तथा निवेश

C. मुद्रा पूर्ति तथा सार्वजनिक ऋण

D. निर्यात तथा आयात

15. निम्नलिखित आरेख पर विचार कीजिए जो बढ रही लागत के अंतर्गत वस्तु के उत्पादन को दर्शाता है | यदि वस्तु पर इकाई कर अधिरोपित किया जाता है तो क्रेता पर पड़ने वाले कर भार की राशि क्या होगी ?

 

         A.    NL

         B.    LQ

         C.    LR

         D.    RQ

16. निम्नलिखित तरल परिसम्पत्तियों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

(a) सावधि जमा 

(b) बचत जमा 

(c) करेंसी 

(d) माँग जमा 

निम्नलिखित कूटों से उत्तर चुनिए :

A.     d, a, b, c              B.      c, d, b, a

C.     a, b, d, c              D.      b, a, c, d

D.

1. 17. सार्वजनिक व्यय में संकेन्द्रण और विस्थापन प्रभाव की अवधारणा का श्रेय किसे दिया जाता है ?

A.  पीकॉक एंड वाइजमैन

B. प्रेस्ट एंड लिठ्ठल

C. पीगू एंड जे.के.मेहता

D. केनेथ ऐरो एंड पॉल.ए. सैम्यूल्सन

18. GST के अंतर्गत माल के वर्गीकरण के लिए प्रयुक्त कोड है :

A.   N.I.C.

B.   H.S.N.

C.   G.S.T.N.

D.   I.T.C.


19.  देश के जनसंख्या पिरामिड से निम्नलिखित में से क्या प्रदर्शित होता है ?

           A. जनसंख्या का ग्रामीण – शहरी वितरण

ज         B.  जनसंख्या का युवा – वृद्ध वितरण

          C. जनसंख्या का आयु और लिंग अनुसार वितरण

ज         D. जनसंख्या का लिंगानुसार वितरण

20. निम्नलिखित में से कौन सा जे.ई. मीड के मॉडल की विशेषता नहीं है ?

A. पूर्ण प्रतिस्पर्धा विद्यमान है |

B. अर्थव्यवस्था उपभोक्ता वस्तुओं और उत्पादक वस्तुओं का उत्पादन करती है |

C. उपभोग और पूंजीगत वस्तुओं के बीच पूर्ण प्रतिस्थानापन संभव है |

D. यह जनसंख्या वृद्धि दर और बचत वृद्धि दर के बीच संबंध की जांच करता है |










21. एडम स्मिथ ने निम्नलिखित में से किसका समर्थन किया है ?

      (a) मुक्त अर्थ व्यवस्था 

      (b) अदृश्य शक्ति 

      (c) मुक्त व्यापार नीति 

      (d) प्रतिस्पर्धात्मक बाजार 

      नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

     A.       (a) और (b)

     B.       (b) और (c) 

     C.       (a), (b) और (c)

       D.          (a), (b), (c)  और (d) 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

वास्तविक शेष प्रभाव, पेटिनकिन का मौद्रिक सिद्धांत , Real Balance Effect: Patinkin's Monetary theory

वास्तविक शेष प्रभाव : The Real Balance Effect  पेटिनकिन का मौद्रिक सिद्धांत: Patinkin's Monetary Theory • Don Patinkin डॉन पेटिनकिन • Book : Money, interest and prices (1956) Meaning of Real Balance : वास्तविक शेष का अर्थ लोगों के नकदी धारण के स्टॉक की वास्तविक क्रय शक्ति    Means the real purchasing power of the stock of  cash holdings of the people. Real Balance Effect : वास्तविक शेष प्रभाव जब कीमत स्तर में परिवर्तन होता है तो इससे लोगों के नकदी धारण की क्रयशक्ति प्रभावित होती हैं जिससे आगे वस्तुओं की मांग एवं पूर्ति प्रभावित करती हैं।  कीमत स्तर में कमी से नकद शेष का वास्तविक मूल्य बढ़ जाता है जिससे व्यय बढ़ता है और परिणाम स्वरूप अर्थव्यवस्था में आय, उत्पादन और रोजगार में वृद्धि होती हैं। When the price level changes it affects the purchasing power of people’s cash holdings which in turn affects the demand and supply of goods. सिद्धांत का आधार  Basis of theory  समरूपता एवं द्वि-विभाजन परिकल्पना की आलोचना ...