सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मांग की लोच लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मांग की लोच , मांग की कीमत लोच , मांग की लोच की श्रेणियां , मांग की लोच को मापने की विधियां , मांग की लोच को प्रभावित करने वाले तत्व

मांग की कीमत लोच : Price Elasticity of Demand किसी वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने से उस वस्तु की मांग मात्रा में जो परिवर्तन होता है, उसका माप मांग की लोच हैं। मांग की कीमत लोच =   मांग मात्रा में % परिवर्तन  ÷  कीमत में % परिवर्तन  वस्तु की कीमत एवं मांग में विपरीत दिशा में परिवर्तन होता है अतः मांग की लोच ऋणात्मक होती है। मांग की लोच की श्रेणियां : Degrees 1. पूर्णतया लोचदार मांग: perfectly elastic demand   इस स्थिति में वस्तु की कीमत के स्थिर रहने पर मांग मात्रा घटती बढ़ती हैं। कीमत में थोड़ी सी वृद्धि से मांग मात्रा शून्य हो सकती हैं। 2. इकाई से अधिक : सापेक्षतया लोचदार : more elastic E >1   इस स्थिति में कीमत में अनुपातिक परिवर्तन की तुलना में वस्तु की मांग मात्रा में अनुपातिक परिवर्तन अधिक होता है।     (विलासिता वस्तुओं में)  जैसे : कीमत में 10% के परिवर्तन से मांग मात्रा में 20% परिवर्तन  जब वस्तु की कीमत कम होने पर कुल व्यय बढ़ता है तो कीमत लोच इकाई से अधिक होती हैं। 3. इकाई के बराबर लोच : unitary elastic demand : E...