सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अवसर लागत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवसर लागत की अवधारणा , अवसर लागत क्या होती है ?

अवसर लागत  • अन्य कई नाम : वैकल्पिक लागत, हस्तांतरण आय, हस्तांतरण लागत, विस्थापित लागत आदि। अवसर लागत का अर्थ उत्पादन के सभी साधनों के वैकल्पिक प्रयोग होते हैं परंतु उसका प्रयोग एक ही समय में एक ही कार्य में हो सकता है अतः अन्य वैकल्पिक प्रयोगों के अवसरों का त्याग करना पड़ता है । त्यागे गए अवसर में मिलने वाला पारिश्रमिक ही उस साधन की अवसर लागत होती हैं अर्थात उत्पादन के साधन को एक प्रयोग या कार्य में बनाए रखने के लिए कम से कम इतना पारिश्रमिक अथवा पुरस्कार  अवश्य मिलना चाहिए जितना कि वह वैकल्पिक प्रयोगों में प्राप्त कर सकता है । यदि वैकल्पिक प्रयोग वाला पुरस्कार इस साधन को प्राप्त नहीं होता है तो वह साधन वर्तमान कार्य छोड़कर दूसरे व्यक्ति कार्य में चला जाएगा जहां उसको अधिक पारिश्रमिक मिलता है। श्रीमती जॉन रॉबिनसन "वह कीमत जो किसी साधन की एक इकाई को किसी उद्योग विशेष में बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।" प्रो. बेनहम "मुद्रा कि वह मात्रा जो कि कोई एक इकाई सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक प्रयोग में प्राप्त कर सकती हैं उसे हस्तांतरण आय कहते हैं।" उदाहरण एक व्यक्ति को एक फैक्ट्री में ₹5...