सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवसर लागत की अवधारणा , अवसर लागत क्या होती है ?

अवसर लागत 
• अन्य कई नाम : वैकल्पिक लागत, हस्तांतरण आय, हस्तांतरण लागत, विस्थापित लागत आदि।

अवसर लागत का अर्थ
उत्पादन के सभी साधनों के वैकल्पिक प्रयोग होते हैं परंतु उसका प्रयोग एक ही समय में एक ही कार्य में हो सकता है अतः अन्य वैकल्पिक प्रयोगों के अवसरों का त्याग करना पड़ता है । त्यागे गए अवसर में मिलने वाला पारिश्रमिक ही उस साधन की अवसर लागत होती हैं अर्थात उत्पादन के साधन को एक प्रयोग या कार्य में बनाए रखने के लिए कम से कम इतना पारिश्रमिक अथवा पुरस्कार  अवश्य मिलना चाहिए जितना कि वह वैकल्पिक प्रयोगों में प्राप्त कर सकता है । यदि वैकल्पिक प्रयोग वाला पुरस्कार इस साधन को प्राप्त नहीं होता है तो वह साधन वर्तमान कार्य छोड़कर दूसरे व्यक्ति कार्य में चला जाएगा जहां उसको अधिक पारिश्रमिक मिलता है।

श्रीमती जॉन रॉबिनसन
"वह कीमत जो किसी साधन की एक इकाई को किसी उद्योग विशेष में बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।"
प्रो. बेनहम
"मुद्रा कि वह मात्रा जो कि कोई एक इकाई सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक प्रयोग में प्राप्त कर सकती हैं उसे हस्तांतरण आय कहते हैं।"

उदाहरण
एक व्यक्ति को एक फैक्ट्री में ₹500 प्रतिदिन मिलते हैं। यदि उसी व्यक्ति को दूसरी फैक्ट्री में ₹1000 प्रतिमाह मिले तो इस व्यक्ति की अवसर लागत ₹1000 होगी और यदि उस व्यक्ति को वर्तमान कार्य में बनाए रखना है तो उसे मजदूरी का भुगतान भी ₹1000 ही करना पड़ेगा नहीं तो यह व्यक्ति उस फैक्ट्री को छोड़कर दूसरे फैक्ट्री में चला जाएगा जहां उसे ₹1000 मिलते हैं । इस प्रकार अवसर लागत वह होती हैं जो किसी साधन को अन्य सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक रूप में प्राप्त हो सकती हैं।

विशेषताएं
• अवसर लागत की अवधारणा सभी प्रकार के उद्योगों में लागू होती हैं 
• अवसर लागत में स्पष्ट एवं स्पष्ट लागतों को सम्मिलित किया जाता है
• अवसर लागत मौद्रिक लागत अथवा आय के रूप में भी व्यक्त की जा सकती हैं 
• अवसर लागत विशिष्टता की दर पर निर्भर करता है। जो साधन जितना अधिक विशिष्ट होगा उसकी अवसर लागत भी उतनी ही कम होगी। पूर्णतया विशिष्ट साधन  (एक ही प्रयोग) की स्थिति में उस साधन की अवसर लागत 0 होगी।

अवसर लागत का महत्व
• लगान के आधुनिक सिद्धांत का आधार है ।
      लगान = वास्तविक आय - अवसर लागत (हस्तांतरण आय)
• उत्पादन के साधनों को विभिन्न वैकल्पिक उपयोगों में वितरित करने में सहायक जहां उसे अधिकतम आय प्राप्त हो सके।
• यह लागत में परिवर्तन के कारणों को स्पष्ट करता है।
• इस अवधारणा से यह पता चलता है कि कोई निश्चित साधन किसी विशेष वस्तु के उत्पादन में क्यों लगा हुआ है।

अवसर लागत की अवधारणा की आलोचना

• यह अवधारणा विशिष्ट साधनों के संदर्भ में लागू नहीं होती जिन का केवल एक ही प्रयोग होता है ऐसी स्थिति में उनकी अवसर लागत शून्य होते हैं और इससे उनकी उत्पादन लागत मालूम नहीं कर सकते हैं।
• यह विचार पूर्ण प्रतियोगिता की वास्तविक मान्यता पर आधारित हैं जो वास्तविक जीवन में नहीं पाई जाती हैं।
• अवसर लागत की अवधारणा इस मान्यता पर आधारित हैं कि उत्पादन के साधन किसी विशिष्ट कार्य के लिए कोई अपनी विशेष रूचि यह अभिमान नहीं रखते हैं जबकि व्यवहार में साधनों की अपनी विशिष्ट रूचि होती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

मौद्रिक नीति : अर्थ, आवश्यकता, उद्देश्य,उपकरण , मौद्रिक नीति के उपकरण अथवा रीतियां

मौद्रिक नीति वर्तमान समय में मौद्रिक नीति आर्थिक स्थिरीकरण का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मौद्रिक नीति का आशय एक देश के केंद्रीय बैंक भारत में रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण हेतु उपाय अपनाए गए उपायों से है‌‌। मुद्रा तथा साख की पूर्ति का एक निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए जो नीति अपनाई जाती हैं उसे मौद्रिक नीति कहा जाता है। मौद्रिक नीति की आवश्यकता • बेरोजगारी की मात्रा में निरंतर वृद्धि • राष्ट्रीय आय , लोगों के रहन-सहन, उपभोग स्तर, बचत शक्ति तथा विनियोग की प्रवृत्ति में वृद्धि से स्फीतिक वातावरण उत्पन्न होता है । इसे रोकने के लिए मौद्रिक नीति की आवश्यकता होती हैं। • वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि को रोकने के लिए • आर्थिक विकास की योजनाओं के कारण आयतों में निरंतर वृद्धि से भुगतान संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव जिससे अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की समस्या उत्पन्न होती हैं और इसे हल करने के लिए उपयुक्त मौद्रिक नीति की आवश्यकता है। मौद्रिक नीति के उद्देश्य • रोजगार की स्थाई एवं उच्च स्तरीय स्थिति बनाए रखना • कीमतों में स्थिरता बनाए रखना • विनिमय दरों में स्थिरता बनाए रखना • आर्थिक विकास क...