सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12th NCERT (Lesson 1) समष्टि अर्थशास्त्र का परिचय : introduction Macroeconomics

समष्टि अर्थशास्त्र : Macro Economics
          Chapter – 1 परिचय  (Introduction)

ग्रीक शब्द : मेक्रो ,          अर्थ : बड़ा
परिभाषा : आर्थिक विश्लेषण की वह शाखा जिसमें संपूर्ण अर्थव्यवस्था से संबंधित इकाइयों का अध्ययन किया जाता है ‌
जैसे : राष्ट्रीय आय, कुल उत्पादन, कुल निवेश, कुल बचत, समग्र मांग समग्र, समग्र पूर्ति, कुल रोजगार, सामान्य कीमत स्तर आदि ।

समष्टि अर्थशास्त्र का उद्भव
विश्वव्यापी मंदी 1929-33               
1936 : प्रोफेसर J.M.कींस
          पुस्तक : द जनरल थ्योरी ऑफ एंप्लॉयमेंट, इंटरेस्ट एंड मनी

अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रक / संरचना : Structure / Sector
                    आर्थिक एजेंट : जो आर्थिक निर्णय लेते हैं
1. पारिवारिक अथवा घरेलू क्षेत्र
2. उत्पादक अथवा व्यवसायिक फर्म
3. सरकार
4. बाह्य क्षेत्र / विदेशी क्षेत्र

अर्थशास्त्र का क्षेत्र / विषय वस्तु : Scope
A.समष्टिगत आर्थिक सिद्धांत
आर्थिक वृद्धि एवं विकास के सिद्धांत
राष्ट्रीय आय का निर्धारण
मुद्रा सिद्धांत
सामान्य कीमत स्तर
रोजगार का निर्धारण
अंतरराष्ट्रीय व्यापार
भुगतान शेष



B.समष्टिगत आर्थिक नीतियां
राजकोषीय नीति
मौद्रिक नीति

समष्टि अर्थशास्त्र का महत्व (Importance)
अर्थव्यवस्था के कार्यकरण को समझना
आर्थिक नीति निर्धारण में उपयोगी
बेरोजगारी का अध्ययन
राष्ट्रीय आय का मापन
व्यापार चक्र के अध्ययन में सहायक
व्यक्तिगत इकाइयों के व्यवहार को समझने में उपयोगी
मौद्रिक समस्याओं का अध्ययन : मुद्रास्फीति, मुद्रा अवस्फीति

व्यष्टि एवं समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

मौद्रिक नीति : अर्थ, आवश्यकता, उद्देश्य,उपकरण , मौद्रिक नीति के उपकरण अथवा रीतियां

मौद्रिक नीति वर्तमान समय में मौद्रिक नीति आर्थिक स्थिरीकरण का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मौद्रिक नीति का आशय एक देश के केंद्रीय बैंक भारत में रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण हेतु उपाय अपनाए गए उपायों से है‌‌। मुद्रा तथा साख की पूर्ति का एक निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए जो नीति अपनाई जाती हैं उसे मौद्रिक नीति कहा जाता है। मौद्रिक नीति की आवश्यकता • बेरोजगारी की मात्रा में निरंतर वृद्धि • राष्ट्रीय आय , लोगों के रहन-सहन, उपभोग स्तर, बचत शक्ति तथा विनियोग की प्रवृत्ति में वृद्धि से स्फीतिक वातावरण उत्पन्न होता है । इसे रोकने के लिए मौद्रिक नीति की आवश्यकता होती हैं। • वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि को रोकने के लिए • आर्थिक विकास की योजनाओं के कारण आयतों में निरंतर वृद्धि से भुगतान संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव जिससे अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की समस्या उत्पन्न होती हैं और इसे हल करने के लिए उपयुक्त मौद्रिक नीति की आवश्यकता है। मौद्रिक नीति के उद्देश्य • रोजगार की स्थाई एवं उच्च स्तरीय स्थिति बनाए रखना • कीमतों में स्थिरता बनाए रखना • विनिमय दरों में स्थिरता बनाए रखना • आर्थिक विकास क...