सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मजदूरी का जीवन निर्वाह सिद्धांत the subsistence theory

मजदूरी का जीवन निर्वाह सिद्धांत (लोह सिद्धांत)
The subsistence theory / Iron law of wages

• प्रतिपादन : फ्रांस के प्रकृतिवादी अर्थशास्त्रियों द्वारा 
         प्रो. टर्गोट (19 वी सदीं के प्रारंभ )
समर्थन : एडम स्मिथ, माल्थस, रिकार्डो आदि।
• जर्मन अर्थशास्त्री लेसेल (Lassalle) : मजदूरी का लोह सिद्धांत

सिद्धांत
इस सिद्धांत के अनुसार मजदूरी की दर श्रमिकों के जीवन निर्वाह व्यय के समान होने की प्रवृत्ति रखती है ।
अर्थात श्रमिकों को इतनी मजदूरी अवश्य दी जानी चाहिए जिससे कि वह अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं को संतुष्ट करके जीवित रह सकता है।

मान्यताएं : Assumptions 
• जनसंख्या में तीव्र वृद्धि 
• कृषि में उत्पत्ति हास नियम क्रियाशील
• रोजगार की कुल मात्रा निश्चित
• मजदूरी की दर दीर्घकाल में जीवन निर्वाह के न्यूनतम स्तर से अधिक अथवा कम नहीं हो सकती।
• श्रम शक्ति एक सामान्य वस्तु के समान जिसका मालिकों और श्रमिकों के मध्य क्रय-विक्रय होता है।

सिद्धांत की व्याख्या :
1.मजदूरी जीवन निर्वाह व्यय से कम होने पर –
श्रमिक अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाएंगे जिससे लोगों में भुखमरी बढ़ेगी , मृत्युदर बढ़ेगी। श्रमिक विवाह नहीं कर पाएंगे जिससे जनसंख्या में कमी होगी । जनसंख्या कम होने से श्रम बाजार में श्रमिकों की पूर्ति दीर्घकाल में कम होगी । श्रमिकों की पूर्ति कम होने से मजदूरी बढ़ने लगेगी और पुनः जीवन निर्वाह व्यय के बराबर हो जाएगी।
2.मजदूरी जीवन निर्वाह व्यय से अधिक होने पर :
मजदूरी अधिक होने पर श्रमिकों की जनसंख्या में वृद्धि होगी । 
जनसंख्या बढ़ने से उपलब्ध कार्य के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी जिससे मजदूरी दर कम होकर पुनः जीवन निर्वाह व्यय के बराबर हो जाएगी।

आलोचनाएं /कमियां/ दोष : Criticism
• जीवन निर्वाह व्यय को मापना कठिन 
• मजदूरी उनकी आवश्यकताओं के अनुसार क्यों नहीं होनी चाहिए 
• मांग पक्ष की पूर्ण उपेक्षा 
• विभिन्न व्यवसायों में मजदूरी की दर अलग-अलग क्यों का स्पष्टीकरण नहीं 
• श्रमिक संघ की उपेक्षा 
• व्यावहारिक जीवन में लागू नहीं 
• श्रमिकों की कार्य क्षमता की उपेक्षा 
• माल्थस के जनसंख्या सिद्धांत पर आधारित होने से उस सिद्धांत की मान्यताओं का इसमें समावेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

मौद्रिक नीति : अर्थ, आवश्यकता, उद्देश्य,उपकरण , मौद्रिक नीति के उपकरण अथवा रीतियां

मौद्रिक नीति वर्तमान समय में मौद्रिक नीति आर्थिक स्थिरीकरण का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मौद्रिक नीति का आशय एक देश के केंद्रीय बैंक भारत में रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण हेतु उपाय अपनाए गए उपायों से है‌‌। मुद्रा तथा साख की पूर्ति का एक निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए जो नीति अपनाई जाती हैं उसे मौद्रिक नीति कहा जाता है। मौद्रिक नीति की आवश्यकता • बेरोजगारी की मात्रा में निरंतर वृद्धि • राष्ट्रीय आय , लोगों के रहन-सहन, उपभोग स्तर, बचत शक्ति तथा विनियोग की प्रवृत्ति में वृद्धि से स्फीतिक वातावरण उत्पन्न होता है । इसे रोकने के लिए मौद्रिक नीति की आवश्यकता होती हैं। • वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि को रोकने के लिए • आर्थिक विकास की योजनाओं के कारण आयतों में निरंतर वृद्धि से भुगतान संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव जिससे अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की समस्या उत्पन्न होती हैं और इसे हल करने के लिए उपयुक्त मौद्रिक नीति की आवश्यकता है। मौद्रिक नीति के उद्देश्य • रोजगार की स्थाई एवं उच्च स्तरीय स्थिति बनाए रखना • कीमतों में स्थिरता बनाए रखना • विनिमय दरों में स्थिरता बनाए रखना • आर्थिक विकास क...