सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Schumpeter's Economic development theory , शुंपीटर का आर्थिक विकास का सिद्धांत





शुम्पीटर का आर्थिक विकास सिद्धांत
Schumpeter’s theory of Economic Development

• Book : Theory of Economic Development  1911 
• Joseph A. Schumpeter : German Economist
शुम्पीटर पूँजीवादी प्रणाली (Capitalist Economy) के समर्थक व प्रशंसक थे । उन्होंने पूंजीवाद के उदभव, इसकी कार्यप्रणाली एवं विकास की गहन पड़ताल की । 

1.  आर्थिक विकास का चक्र : चक्रीय प्रवाह
    Cycle of Economic Development : Circular Flow

• आर्थिक विकास के चक्र को चक्रीय प्रवाह (Circular Flow) के द्वारा समझाया
• चक्रीय प्रवाह स्थिर संतुलन (Steady state) का आधार है
इसकी मुख्य प्रवृतियाँ निम्नांकित हैं: मान्यताएं
               ये प्रवृतियाँ शुम्पीटर के विश्लेषण का आधार है ।

(I).स्थिर संतुलन की दशा : Steady state
यह माना गया है कि पूर्ण प्रतिस्पर्धी संतुलन विद्यमान है, कोई लाभ नहीं, ब्याज दरें नहीं हैं, कोई बचत नहीं, कोई विनियोग नहीं एवं अनैच्छिक बेरोजगारी नहीं इस संतुलन को शुम्पीटर ने चक्रीय प्रवाह कहा ।


(ii) मांग एवं पूर्ति समान  (D = S)
चक्रीय प्रवाह में, समान वस्तुएँ समान तरीके से हर वर्ष उत्पादित की जाती हैं । सभी उत्पादक वस्तुओं की समय माँग की जानकारी रखते है और इसी के अनुसार उत्पादन की पूर्ति को समायोजित करते है । (D=S)
(iii) उत्पादन का अनुकूलतम स्तर विद्यमान 
          Optimum level of production
           अर्थव्यवस्था में संसाधनों की बरबादी की कोई संभावना नहीं है ।
(iv) फर्में प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन की दशा (अनुकूलतम आकार) 
      Perfect competitive equilibrium (Optimum size)
 उत्पादन के साधनों को उनके सीमांत उत्पाद के अनुसार भुगतान किया जाता है 

चक्रीय प्रवाह को तोड़ना : Breaking the Circular flow
इस दशा को विकास हेतु प्रावैगिक Dynamic एवं संगतिपूर्ण बनाने के लिए प्रवाह प्रणाली में परिवर्तन लाने आवश्यक होंगे । शुम्पीटर के अनुसार- व्यवसाय में असीमित अवसर होते है जिनका उद्यमी विदोहन करता है । इस द्वितीय प्रकिया की शुरुआत नवप्रवर्तन के द्वारा होती है ।
2.आर्थिक विकास में उद्यमी की भूमिका 
Role of Entrepreneur in Economic Development
आर्थिक विकास की प्रक्रिया में उद्यमी की भूमिका महत्वपूर्ण मानती है और विकास के रंगमंच में उसे प्रमुख पात्र बनाती है ।
नवप्रवर्तक एवं नवप्रवर्तन The Innovator and Innovation
• शुम्पीटर ने विकास प्रक्रिया को स्वाभाविक एवं अनियमित परिवर्तनों (discontinued changes) से संबंधित किया । यह पूर्व में विद्यमान संतुलन की दशा को बदलती है । 
• उच्च अंश के जोखिम एवं अनिश्चितता वाले विश्व में दृढ़ इच्छा शक्ति एवं कार्य की योग्यता व कुशलता रखने वाला व्यवसायी ही नवप्रवर्तन की क्रिया सम्पन्न करता है अर्थात् नवप्रवर्तक नवप्रवर्तन कर उपक्रमों की स्थापना करता है तथा लाभ (Profit) के अवसरों का विदोहन करता है । 
उद्यमी या नवप्रवर्तक 
• लाभ की लालसा (Profit or Wealth) 
• व्यवसाय जगत में सृजन के सुख (Enjoy) 
• विशिष्ट पहचान (Superiority)  बनाने के वृहत्तर लक्ष्य की सोच
इस प्रकार नवप्रवर्तक विकास का एजेंट है । उसकी अपनी सोच, कल्पनाएँ एवं विचार को कार्य रूप में बदलने की क्षमताएँ हैं । वह नए प्रयोग करता है, नये आविष्कार करता है । वह संसाधनों के नवीन संयोग प्रस्तुत करता है जिनसे तकनीकी परिवर्तन ( Technology changes) होते हैं ।
नवप्रवर्तन के 5 रूप
(a) एक नवीन वस्तु का परिचय जिससे उपभोक्ता परिचित जानकारी नहीं है । New Product
(b) उत्पादन की एक नई विधि का परिचय New Methods of production
(c) एक नये बाजार का उदय : New market
(d) कच्चे पदार्थ की आपूर्ति के एक नये स्रोत की खोज New sources of raw material
(e) एक उद्योग में एक नये संगठन का परिचय New industrial organisation
• विकास की पहली लहर नवप्रवर्तन युक्त विनियोग (Investment) की दशा है
• दूसरी लहर अनुकरण (Follower) विनियोग की चलती है जो पहली लहर में समावेशित हो जाती है ।





3.साख की भूमिका Role of Credit
चक्रीय प्रवाह तोड़ने का आवश्यक अस्त्र
आर्थिक विकास हेतु साख (Credit) आवश्यक है । साख अशोधित संसाधनों व अप्रयुक्त तकनीकी ज्ञान के भण्डार का विदोहन संभव बनाता है साख के द्वारा नवप्रवर्तक उत्पादन के संसाधनों का क्रय करता है जो नए प्रयोगों एवं नवप्रवर्तन हेतु महत्वपूर्ण होते हैं ।
साख :
• चालू आय से प्राप्त बचते (विनियोग कोष) 
• बैंकिंग प्रणाली द्वारा सम्पन्न साख का सृजन 
नवप्रवर्तक बैंको द्वारा सृजित साख द्वारा अपने व्यवसाय का विस्तार करते है । साख सृजन सुविधाओं का विस्तार पूँजी संचय (Capital accumulation) का एक महत्वपूर्ण साधन  ।


4. आर्थिक विकास की विभिन्न अवस्थाएं















Thanks

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

मौद्रिक नीति : अर्थ, आवश्यकता, उद्देश्य,उपकरण , मौद्रिक नीति के उपकरण अथवा रीतियां

मौद्रिक नीति वर्तमान समय में मौद्रिक नीति आर्थिक स्थिरीकरण का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मौद्रिक नीति का आशय एक देश के केंद्रीय बैंक भारत में रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण हेतु उपाय अपनाए गए उपायों से है‌‌। मुद्रा तथा साख की पूर्ति का एक निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए जो नीति अपनाई जाती हैं उसे मौद्रिक नीति कहा जाता है। मौद्रिक नीति की आवश्यकता • बेरोजगारी की मात्रा में निरंतर वृद्धि • राष्ट्रीय आय , लोगों के रहन-सहन, उपभोग स्तर, बचत शक्ति तथा विनियोग की प्रवृत्ति में वृद्धि से स्फीतिक वातावरण उत्पन्न होता है । इसे रोकने के लिए मौद्रिक नीति की आवश्यकता होती हैं। • वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि को रोकने के लिए • आर्थिक विकास की योजनाओं के कारण आयतों में निरंतर वृद्धि से भुगतान संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव जिससे अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की समस्या उत्पन्न होती हैं और इसे हल करने के लिए उपयुक्त मौद्रिक नीति की आवश्यकता है। मौद्रिक नीति के उद्देश्य • रोजगार की स्थाई एवं उच्च स्तरीय स्थिति बनाए रखना • कीमतों में स्थिरता बनाए रखना • विनिमय दरों में स्थिरता बनाए रखना • आर्थिक विकास क...