सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rostow's Stages of Economic Growth , प्रोफेसर रोस्टोव की आर्थिक वृद्धि की अवस्थाएं

रोस्टो की आर्थिक वृद्धि की अवस्थाएं:
Stages of economic growth : W.W. Rostov

प्रो. रोस्टोव ने आर्थिक वृद्धि की 5 अवस्थाओं की व्याख्या की है 
1. परंपरागत समाज की अवस्था : Traditional Society
• परंपरागत उत्पादन पद्धतियों का प्रयोग 
• आविष्कार एवं नवप्रवर्तनो का अभाव 
• उत्पादकता का निम्न स्तर,  आधिक्य उत्पादन का अभाव
• अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों में : 75% 
• अविकसित अर्थव्यवस्था 
• निम्न जीवन-स्तर

2. स्वयं स्फूर्ति (उत्कर्ष) से पूर्व की अवस्था : 
                      Precondition to take off
• समाज के दृष्टिकोण में परिवर्तन 
• कृषि में क्रांति , कृषि का व्यावसायीकरण
• निवेश में वृद्धि : परिवहन, संचार, विद्युत, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा  
• व्यापार का विस्तार 

3. स्वयं स्फूर्त अवस्था : Take off
• इसमें विकास स्व-गतिमान एवं आत्म-प्रेरित 
• निवेश की दर में राष्ट्रीय आय की 5 -10% तक की वृद्धि 
• विनिर्माण क्षेत्र का विकास : वृद्धि दर ऊंची 
• तकनीकी प्रगति : उद्योगों में विविधता 
• पूंजी निर्माण की उच्च क्षमता का विकास 
• समय अवधि : 10 से 30 वर्ष

Country Country
फ्रांस 1830-1860 स्वीडन 1868-1890
बेल्जियम 1833-60 जापान 1878-1900
अमेरिका 1843-60 रूस 1890-1914
जर्मनी 1850 1877 भारत, चीन :1952

4. परिपक्वता की ओर अग्रसर अवस्था : Drive to maturity
• सतत आर्थिक वृद्धि की अवस्था 
• आधुनिक तकनीक का बड़े पैमाने पर प्रयोग 
• निवेश की दर राष्ट्रीय आय का 10 से 20% 
• उद्योगों में विविधता : इंजीनियरिंग, लोह इस्पात, रसायन 
• उपभोग उद्योगों का भी विस्तार 
• कृषि पर जनसंख्या की निर्भरता में कमी 
• औद्योगिक आय में वृद्धि 
• आत्मनिर्भरता की प्राप्ति 
• आय, निवेश, बचत में वृद्धि 
संयुक्त राज्य अमेरिका : 1900 
जर्मनी  : 1910        फ्रांस :  1910 
स्वीडन : 1930         जापान : 1940 
रूस   : 1950         कनाडा : 1950


5. उच्चस्तरीय उपभोग की अवस्था : 
Stage of high mass Consumption 
• लोगों द्वारा सामान्य उपभोग की वस्तुओं के अतिरिक्त विशिष्ट वस्तुओं के उपभोग का प्रयास 
• विलासिता की वस्तुएं सामान्य आवश्यक वस्तुएं 
• औद्योगिक विकास उच्चतम सीमा पर 
• शहरी जनसंख्या में वृद्धि 
• सुधार एवं नवीनता की आवश्यकता ना होते हुए भी अनुसंधान एवं परीक्षणों का क्रम जारी 
• तृतीय क्षेत्र की क्रियाओं में वृद्धि 
• समाज का ध्यान रक्षा, सैन्य, समानता, कल्याण पर अधिक 
• संयुक्त राज्य अमेरिका : 1920 ,  ब्रिटेन : 1930 , 
       जापान एवं पश्चिमी यूरोप : 1950 के बाद

टिप्पणियाँ