सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सतत विकास लक्ष्य, सतत विकास लक्ष्य भारत इंडेक्स 2019 20 SDG's , Sustainable development Goals



Sustainable Development Goals (SDG's)
सतत विकास लक्ष्य

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक न्यूयार्क में 25 से 27 सितंबर 2015 में आयोजित की गयी थी. इसी बैठक में अगले 15 साल के लिए 17 ‘लक्ष्य 169 targets & 306 National Indicator तय किये गये थे जिनको 2016 से 2030 की अवधि में हासिल करने का निर्णय लिया गया था.
 इस बैठक में 193 देशों ने भाग लिया था. 
इस संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन की थीम "Transforming our world: The 2030 Agenda for Sustainable Development” था । 

सतत् विकास लक्ष्य क्या है ?

यह सार्वभौमिक लक्ष्य हैं जो गरीबी को दूर करने तथा पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्राप्त करने आवश्यक है तथा इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लोग शांति एवं समृद्धि का आनंद ले सकें। 
सार्वभौमिक लक्ष्यों को सभी सदस्य देश सदस्य देशों द्वारा अपनाया गया है।
अर्थात् पर्यावरण सुरक्षा के साथ मानव विकास हेतु।


संयुक्त राष्ट्र का एजेंडा 2030 (17 विकास लक्ष्य)


1. गरीबी के सभी रूपों की पूरे विश्व से समाप्ति
2. भूख की समाप्ति, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा
3. सभी आयु के लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा
4. समावेशी और न्यायसंगत गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सभी को सीखने का अवसर देना
5. लैंगिक समानता प्राप्त करने के साथ ही महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करना
6. सभी के लिए स्वच्छता और पानी के सतत प्रबंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना
7. सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना.
8. सभी के लिए निरंतर समावेशी और सतत आर्थिक विकास, पूर्ण और उत्पादक रोजगार, और बेहतर कार्य को बढ़ावा देना
9. लचीले बुनियादी ढांचे, समावेशी और सतत औद्योगीकरण को बढ़ावा
10. देशों के बीच और भीतर असमानता को कम करना
11. सुरक्षित, लचीले और टिकाऊ शहर और मानव समुदाय का निर्माण
12. स्थायी उपभोग और उत्पादन पैटर्न को सुनिश्चित करना
13. जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करना
14. स्थायी सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और उपयोग
15. सतत उपयोग को बढ़ावा देने वाले स्थलीय पारिस्थितिकीय प्रणालियों, सुरक्षित जंगलों, भूमि क्षरण और जैव विविधता के बढ़ते नुकसान को रोकने का प्रयास करना
16. सतत विकास के लिए शांतिपूर्ण और समावेशी संस्थाओं को बढ़ावा देने के साथ ही सभी स्तरों पर इन्हें प्रभावी, जवाबदेही बनना ताकि सभी के लिए न्याय सुनिश्चित हो सके
17. सतत विकास के लिए वैश्विक साझेदारी को पुनर्जीवित करने के अतिरिक्त कार्यान्वयन के साधनों को मजबूत बनाना
 
UNDP की भूमिका

 SDG 1 जनवरी, 2016 से प्रभाव में आए तथा UNDP की निगरानी व संरक्षण में ये अगले 15 सालों तक प्रभावी रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख SDG, लक्ष्य प्राप्ति कार्य करने वाली संस्था UNDP विश्व के सभी देशों में इन लक्ष्यों की प्राप्ति पर नजर रखेगी।
UNDP का प्रमुख लक्ष्य 
• इन देशों में गरीबी को खत्म करना
• लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को प्रोत्साहन, 
• पर्यावरण परिवर्तन और आपदा परिवर्तन पर कार्य तथा 
• आर्थिक समानता प्राप्ति आदि
 SDGs, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये सरकारी, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज तथा सभी लोगों को आपसी सहयोग से काम करना होगा।


SDG's & भारत

दिसम्बर, 2019 में भारत ने SDG India Index जारी किया था, भारत इस प्रकार का सूचकांक जारी करने वाला पहला देश है। इसे नीति आयोग द्वारा लांच किया गया है।
सहयोगी संस्थाएं
• ‘सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
• संयुक्त राष्ट्र संघ की भारतीय शाखा 
• वैश्विक हरित विकास संस्थान (Global Green Growth Institute-GGGI) 

सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक: 2019-20

नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपना सूचकांक तैयार किया है। नीति आयोग की रिपोर्ट 2019 में UN के 17 में से 16 लक्ष्यों को शामिल किया गया है जबकि वर्ष 2018 में इसमें केवल 13 लक्ष्यों को ही शामिल किया गया था।
नीति आयोग UN के 232 सूचकांकों की प्रणाली पर आधारित 100 निजी सूचकांकों पर राज्यों के प्रदर्शन की समीक्षा करता है, जिनमें शामिल हैं-
 महत्वाकांक्षी (Aspirant)          : 0–49 
 प्रदर्शक (Performer)             : 50-64 
 प्रबल दावेदार (Front Runner): 65–99
 साधक / सफल (Achiever)।    : 100

मुख्य बिंदु: Key  points

 नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2019-20 के सूचकांक में 
1. केरल (70)
2. हिमाचल प्रदेश (69)
3. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना (67)

• बिहार (50) इस सूची में सबसे निचले स्थान पर रहा।

 सबसे अधिक सुधार : सूचकांक में पिछले वर्ष के मुकाबले उत्तर प्रदेश (55), ओडिशा (58) और सिक्किम (65) के प्रदर्शनों में अधिक सुधार

केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान चंडीगढ़, दूसरा पांडिचेरी एवं तीसरा स्थान दादरा नगर हवेली का रहा। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख सबसे निचले स्थान पर रहे।
 भुखमरी से मुक्ति और लैंगिक समानता के क्षेत्र में लगभग सभी राज्यों का प्रदर्शन खराब रहा, इन क्षेत्रों में भारत को राष्ट्रीय स्तर पर 100 में से क्रमशः मात्र 35 और 42 अंक ही प्राप्त हुए।
 सभी 16 क्षेत्रों में भारत को संयुक्त रूप से 60 अंक प्राप्त हुए, पिछले वर्ष इसी श्रेणी में भारत को 57 अंक प्राप्त हुए थे।
 









धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Keynesian theory of money and prices , प्रो. कीन्स का मुद्रा तथा कीमतों का सिद्धांत

The Keynesian theory of money and prices मुद्रा तथा कीमतों का केंजीय सिद्धांत (प्रो. कीन्स) आधार : मुद्रा परिमाण के प्रतिष्ठित सिद्धांत की कमियां • क्लासिकी द्वि-विभाजन (dichotomy) : मुद्रा सिद्धांत तथा कीमत सिद्धांत अलग-अलग • मुद्रा के परिमाण तथा कीमतों में प्रत्यक्ष एवं आनुपातिक संबंध Direct and proportional relation between quantity of Money & prices • मुद्रा की तटस्थता Neutrality of money : स्थैतिक संतुलन Static Equilibrium प्रो. कींस के अनुसार : According to Keynes • मुद्रा सिद्धांत एवं कीमत सिद्धांत का एकीकरण Integration     वास्तविक एवं मौद्रिक क्षेत्रों (Real & Monetary sector) का  • मुद्रा की मात्रा में वृद्धि से कीमतों में वृद्धि लेकिन मुद्रा की मात्रा एवं कीमतों में अप्रत्यक्ष संबंध increase in prices due to increase in in quantity of money indirect relationship between quantity of money and prices मान्यताएं : Assumptions • उत्पादन के साधनों की पूर्ति  लोचदार (बेरोजगारी की स्थिति में) Supply of factors of...

सार्वजनिक व्यय के प्रभाव , effects of government expenditure

सार्वजनिक व्यय के प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है – 1. सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  2. सार्वजनिक व्यय का वितरण पर प्रभाव  3. सार्वजनिक व्यय का आर्थिक जीवन पर प्रभाव  1.सार्वजनिक व्यय का उत्पादन पर प्रभाव  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार का प्रत्येक व्यय उत्पादक होता है । सामान्यतः औद्योगिक विकास पर जो भी किया जाता है उससे उत्पादन बढ़ता है किंतु सामाजिक सेवाओं पर किया गया व्यय भी लोगों की कार्यकुशलता बढ़ाकर अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादन बढ़ाता है ।  प्रोफेसर डॉल्टन ने सार्वजनिक व्यय के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों को तीन भागों में विभाजित किया है – • कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  • कार्य करने एवं बचत करने की इच्छा पर प्रभाव  • विभिन्न क्षेत्रों एवं रोजगार में साधनों के स्थानांतरण पर प्रभाव  A.कार्य करने एवं बचत करने की योग्यता पर प्रभाव  सार्वजनिक व्यय कई प्रकार से कार्य करने की योग्यता को बढ़ा सकता है - • क्रयशक्ति में वृद्धि के द्वारा  : लोगों को वेतन, मजदूरी, पेंशन, भत्ते एवं अन्य भुगतान...

मौद्रिक नीति : अर्थ, आवश्यकता, उद्देश्य,उपकरण , मौद्रिक नीति के उपकरण अथवा रीतियां

मौद्रिक नीति वर्तमान समय में मौद्रिक नीति आर्थिक स्थिरीकरण का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मौद्रिक नीति का आशय एक देश के केंद्रीय बैंक भारत में रिजर्व बैंक द्वारा साख नियंत्रण हेतु उपाय अपनाए गए उपायों से है‌‌। मुद्रा तथा साख की पूर्ति का एक निर्धारित स्तर बनाए रखने के लिए जो नीति अपनाई जाती हैं उसे मौद्रिक नीति कहा जाता है। मौद्रिक नीति की आवश्यकता • बेरोजगारी की मात्रा में निरंतर वृद्धि • राष्ट्रीय आय , लोगों के रहन-सहन, उपभोग स्तर, बचत शक्ति तथा विनियोग की प्रवृत्ति में वृद्धि से स्फीतिक वातावरण उत्पन्न होता है । इसे रोकने के लिए मौद्रिक नीति की आवश्यकता होती हैं। • वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि को रोकने के लिए • आर्थिक विकास की योजनाओं के कारण आयतों में निरंतर वृद्धि से भुगतान संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव जिससे अंतरराष्ट्रीय भुगतानों की समस्या उत्पन्न होती हैं और इसे हल करने के लिए उपयुक्त मौद्रिक नीति की आवश्यकता है। मौद्रिक नीति के उद्देश्य • रोजगार की स्थाई एवं उच्च स्तरीय स्थिति बनाए रखना • कीमतों में स्थिरता बनाए रखना • विनिमय दरों में स्थिरता बनाए रखना • आर्थिक विकास क...